Saturday, January 28, 2017

हम को मन की शक्ति देना



हम को मन की शक्ति देना,  
मन विजय करें,
दूसरों की जय से पहले,
खुद की जय करें,
हम को मन की शक्ति देना ...

भेद भाव अपने दिल से,
साफ़ कर सकें, 
दूसरों से भूल हो तो, 
माफ़ कर सकें, 
झूठ से बचे रहें, 
सच का दम भरें, 

Author:- गुलज़ार 

दूसरों की जय से पहले, 
खुद की जय करें 
हम को मन की शक्ति देना ... 

मुश्किलें पड़ें तो हम पे,
 इतना कर्म कर, 
साथ दें तो धर्म का, 
चलें तो धर्म पर
खुद पे हौसला रहे, 
सचका दम भरें, 
दूसरों की जय से पहले, 
खुद की जय करें, 
 हम को मन की शक्ति देना ... 


No comments:

Post a Comment